SIBERIAN TIGER IN HINDI.
जानते है दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली के बारे में
दोस्तों क्या आपको पता हैं की दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली की प्रजाति कौन सी हैं,अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं. दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली की प्रजाति हैं साइबेरियन बाघ , साइबेरियन बाघ दुनिया की सबसे बड़ी और भारी बिल्ली की प्रजाति हैं।
![]() |
एक व्यस्क साइबेरियन बाघ अपने प्राकृतिक आवाश में. |
एक व्यस्क नर साइबेरियन बाघ की मूंछ से लेकर पूंछ तक की लम्बाई ३. ३ मीटर अथार्त ११ फुट तक हो सकती हैं और वजन ३८० किलो तक हो सकता हैं। एक साइबेरियाई बाघ आकार में रॉयल बंगाल बाघ से भी बड़ा होता हैं.
एक औसत नर साइबेरियाई बाघ १८० किलो से लेकर २७० किलो तक हो सकता है और मादा बाघ का वजन १५ ० किलो से लेकर १८ ० किलो तक होता हैं और इनके कंधे तक की ऊंचाई ३. ५ फुट से ४ फुट तक होती हैं।
![]() |
सीधे खड़े होने पर ऊंचाई। |
साइबेरियन बाघ का पंजे का आकार किसी मनुष्य के हथेली के आकार से दुगना बड़ा हो सकता हैं और इनके पंजे में 4 इंच तक लम्बे हुक की तरह मुड़े हुए नाखून होते हैं जिनका इस्तेमाल बाघ अपने शिकार को पकड़ने और आपसी लड़ाई में एक दूसरे को घायल करने के लिए करते हैं. अपने शिकार का पीछा करते समय ये अपने नाखूनों को अपने पंजे में पीछे की तरफ मोड़ लेते हैं जिसके कारण ये अपने शिकार तक बिना आवाज किए पहुँच जाते है।
बाघ घात लगाकर शिकार करने वाला प्राणी हैं और इनके धारिया इन्हे जंगल में अच्छी तरह से छिपने में मदद करती हैं। सिर्फ बाघ की ऐसे बड़ी बिल्लिया है जिनकी धारिया होती हैं.
साइबेरियन बाघ ८० किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तारसे दौड़ सकते है और अपने शिकार के गले पर वार करके उसकी शवाश नाली को दबाकर उसका दम घोट देते हैं.
![]() |
बाघ का पंजा और नाखून। |
साफिन हसन की प्रेरणादय कहानी जिसे हर विद्यार्थी को जाननी चाहिए
साइबेरियन बाघों के जबड़े में ३० दाँत होते हैं साइबेरियन टाइगर आपने शिकार को मारने के लिए अपने ४ इंच लम्बे कैनाइन दाँतो का इस्तेमाल करते हैं. किसी बाघ के कैनाइन दाँत दुनिया के किसी और भी बिल्ली के कैनाइन दाँत के मुकाबले ज्यादा बड़े होते हैं।
![]() |
बाघ के कैनाइन दांत। |
साइबेरियन बाघ आपने शिकार को मारने के लिए कैनाइन दांतो का इस्तेमाल, और आपने शिकार के हड्डी से मांस को नोचने के लिए अपने जबड़े के ऊपरी भाग में स्तिथ incisors दांतो का इस्तेमाल ,और मांश को चबाने के लिए जबड़े के पिछले भागो में स्तिथ carnssials दांतो का इस्तेमाल करते हैं.
साईबेरियन बाघों के जबड़े में काटने की क्षमता 900 पौंड p s i तक होती हैं।
![]() |
बाघ के विभिन्न दन्त और उनके काम। |
साइबेरियन बाघ जमीन पर रहने वाले सबसे बड़े शिकारियों में से एक हैं। साइबेरियन बाघ को अमूर बाघ के नाम से भी जाना जाता हैं। साइबेरियन बाघों का प्रकृतिक आवाश दक्षिण पूर्व रशिया, चीन , और साइबेरिया के जंगलो में फैला हुआ हैं। साइबेरियन बाघ बेहद काम तापमान में भी जीवित रहते हैं ये माइनस ४० तक के तापमान में आराम से रहते और शिकार करते हैं.
![]() |
साइबेरियन बाघ का प्राकृतिक आवास |
साइबेरियन बाघ बहुत ही छीप कर रहने वाला प्राणी है और इन्हे देख पाना बहुत ही मुश्किल होता हैं।साईबेराइन बाघ मुख्य रूप से जंगली सूअर , हिरन , बारहसिंघा,और भालुओ का शिकार करते हैं.
साइबेरियन बाघों का गर्भकाल ३.५ महीनो का होता हैं और मादा बाघ एक बार में २ से ४ बच्चो को जन्म देती हैं ये बच्चे अपने शुरुआती १८ महीनो तक अपनी माँ के संग रहते हैं और अपनी माँ पर ही भोजन के लिए निर्भर रहते हैं.इसके बाद नर बच्चे अपनी माँ को छोड़कर आपने नए खुद के इलाके ढूंढने निकल पड़ते हैं और मादा बच्चे अपने ही माँ के इलाके में रह कर शिकार करती हैं और बाद में अपनी ही माँ को उस इलाके के लिए चुनौती देती हैं.
आज पूरी दुनिया में साइबेरियाई बाघों की जनसंख्या मात्रा ५०० के आस पास रह गयी है साइबेरियाई बाघ आज विलुप्त होने की कगार पर हैं इसलिए इनके संरक्षण पर जोर दिया जा रहा हैं