Ads Area

Black Mamba यमराज से कम नहीं ये सांप, मिनटों में हो जाती है इंसान की मौत

Black Mamba: दुनिया का सबसे तेज, यमराज से कम नहीं ये सांप, मिनटों में हो जाती है इंसान की मौत

 दोस्तों आज मैं आपको दुनिया के सबसे खतरनाक सांप के बारे में बताने जा रहा हूं क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे खतरनाक सांप कौन सा है अगर नहीं तो आज हम जानेंगे कि दुनिया का सबसे खतरनाक सांप होता है ब्लैक माम्बा .



ब्लैक माम्बा अपनी आक्रामकता, तेजी ,फुर्ती, जहर और जान लेने के मामले में सभी सांपों से ज्यादा खतरनाक होता है इसलिए इसे दुनिया का सबसे खतरनाक सांप कहा जाता है.
ब्लैक माम्बा अफ्रीका का सबसे खतरनाक सांप है ब्लैक माम्बा अफ्रीका सबसे लम्बा ज़हरीला साँप है यह पुरे अफ्रीका में पाया जाता हैं.

ब्लैक माम्बा किंग कोबरा के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जहरीला सांप है लेकिन इसका जहर किंग कोबरा से भी काफी तेज़ होता  हैं। 
ब्लैक माम्बा का जहर दुनिया के के 5 सबसे जहरीले सांपों में से एक होता है ब्लैक माम्बा के विषदांत ज्यादा बड़े नहीं होते लेकिन इनसे निकलने वाला जहर बहुत ही खतरनाक होता है.

 इनके विषदन्तो की लंबाई 6. 50  मिलीमीटर होती है.बम्लक माम्बा की लम्बाई १४ फुट तक हो सकती हैं  यह दुनिया का सबसे तेज़ सांप है इसकी अधिक्तम रफ़्तार २२ किलो मीटर प्रति घंटे तक हो सकती हैं। ब्लैक माम्बा काफी आक्रामक साफ होता है कुछ ही सेकेंड के अंदर आप पर कई वार कर सकता है इसलिए स्नेक एक्सपर्ट भी इसे पकड़ने में काफी सावधानिया बरतते हैं.


ब्लैक माम्बा का जहर नूरोटोक्सिक neurotoxic होता हैं जो सीधे  दिमाग पर असर करता हैं और दिमाग की कार्य करने की प्रणाली को बंद कर देता हैं और दिमाग के काम बंद करने से शरीर के सारे अंग काम करना बंद कर देते है और इंसान की मौत हो जाती हैं। ब्लैक मामबा का जहर हमारी तंत्रिका तंत पर भी असर डालता है जिससे शरीर को  लकवा मार जाता  हैं।

ब्लैक मामबा की  १५ से २० मिलीग्राम जहर भी किसी व्यस्क इंसान की जान ले सकती हैं यानि सिर्फ दो छोटे बूंद भी किसी भी इंसान को मौत के घाट  उतार सकती हैं।ब्लैक माम्बा का जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है अगर इस सांप ने आपको काट लिया तो इसका असर 10 मिनट के अंदर आपके शरीर पर दिखना शुरू हो जाता है जैसे उल्टी ,आंखों के सामने अंधेरा छाना, सांस लेने में कठिनाई, सर चकराना। 

बालक माम्बा द्वारा डंसे  गए किसी इंसान को अगर २० मिनट के अंदर एंटीवेनम और चिकित्स्क सहायता नहीं मिला तो उसकी मौत हो सकती हैं। ब्लैक माम्बा बहुत ही तेज़ ,आक्रामक,जहरीला सांप होता है इसी कारण इसे दुनिया का सबसे खतरनाक सांप कहा जाता हैं। 
ब्लैक माम्बा सांप का नाम उसके काले मुँह के कारण मिला है ,इसके मुँह के भीतर का हिस्सा पूरी तरह काला होता हैं  इसीलिए इसे ब्लैक माम्बा कहा  जाता हैं.ब्लैक माम्बा आमतौर पर पेड़ों पर पाये  जाते हैं और इनका मुख्या शिकार छोटे पंक्षी ,चूहे  होते हैं.

ब्लैक मांबा आमतौर पर सितंबर से फरवरी महीने के बीच में प्रजनन करते हैं और मादा ब्लैक एक बार में 5 से लेकर 15 अंडे तक देती है.
ब्लैक माम्बा अफ्रीका के अधिकांश देशो में पाए जाते हैं विशेषकर सवाना के घास के मैदानों में। अफ्रीका में हर साल ब्लैक माम्बा सैकड़ो लोगो को काटते हैं जिनमें से तक़रीबन आधे लोगो की मौत हो जाती हैं. 

ब्लैक माम्बा  की एक और प्रजाति है पाई जाती इसका नाम है ग्रीन मांबा यह बिल्कुल ब्लैक मांबा की तरह होता है लेकिन उसका रंग हरा होता है और यह ब्लैक मांबा की तुलना में थोड़ा कम जहरीला और खतरनाक होता है. 

Top Post Ad

Below Post Ad